प्रस्तुति
डॉ. उषा साहू
“विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम” भारत का प्रतिष्ठित मंच है l इस मंच की स्थापना, मुंबई में 14 नवम्बर 2018 को हुई थी l 14 नवंबर 2025 को इस संस्था का सात साल पूर्ण हो चुके हैं l इस संस्था को संभालते हुए इस कुटुंब की सभी सदस्यों ने पूरी तरह रचनात्मक सहयोग दिया। इस साल 7वां पूरे होने के अवसर पर मुंबई से ऑनलाइन वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया l
ओड़िआ भाषी आ स्नेहा मिश्रा जी की सरस्वति वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री उषा साहू थीं l कार्यक्रम के प्रथम सत्र में, परम आदरणीय संतोष श्रीवास्तव ने अपने भाषण में कहा कि यह एक अनोखा मंच है, जो भारत की सभी भाषाओं को साथ लेकर चल रहा है , इस तरह लता जी एक अकादेमी का कार्य संभाल रही हैं।
इस अवसर पर लता तेजेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक “सारांश” का विमोचन किया गया । इस पुस्तक में भारतीय समाज की समस्याओं का समावेश है l

