नदिया की नैया को,
गांव की तलैया को,
सागर को झरनों को,
चंदा की किरणों को,
नया साल शुभ हो ।
बाग को, बगीचे को,
फूल के गलीचे को,
सूरज के घोड़ों को,
पौधों को पेड़ों को,
नया साल शुभ हो ।
बीत रहा गया साल,
आया है नया साल,
नया राग नए भाव ,
मन में हो नया चाव,
नया साल शुभ हो।
खोजें सब नई राह,
खोजें हम नव प्रवाह,
दिल में हो नई चाह ,
नया गीत नव उछाह,
नया साल शुभ हो।