परिचय – ज़किया ज़ुबैरी

नामः ज़किया ज़ुबैरी

जन्मः 1 अप्रैल 1942 (लखनऊ)

शिक्षाः स्नातक (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय)।

कर्मक्षेत्रः लन्दन के बारनेट चुनाव क्षेत्र से लेबर पार्टी की निर्वाचित काउंसलर। यहां लोकल गवर्न्मेण्ट के चलाने में सहयोग। अब तक चार चुनाव जीत चुकी हैं। बारनेट में पहली महिला मुस्लिम काउंसलर।

साहित्यिक गतिविधियां – लंदन में एशियन कम्यूनिट आर्ट्स की अध्यक्षा एवं कथा यू.के. एवं पुरवाई पत्रिका की संरक्षक के तौर पर हिन्दी साहित्य, कला, नृत्य एवं गायन आदि के प्रचार प्रसार में योगदान। भारत में प्रवासी सम्मेलनों का आयोजन एवं भागीदारी। भारत के भिन्न विश्वविद्यालयों में समय समय पर विद्यार्थियों से सम्बोधन।

प्रकाशित कृतियां: सांकल (कहानी संग्रह – राजकमल प्रकाशन)।  कहानियां हंस, नया ज्ञानोदय, रचना समय, पाखी जैसी पत्रिकाओं में प्रकाशित।

संपादन: ब्रिटेन में उर्दू क़लम (ब्रिटेन के उर्दू कहानीकारों का हिन्दी अनूदित संकलन), समुद्र पार हिन्दी ग़ज़ल (प्रवासी ग़ज़लों का संकलन)।

अनुवाद: कुछ कहानियों का अंग्रेज़ी में अनुवाद।

पुरस्कार: शिवना साहित्य सम्मान, अभिव्यक्ति कहानी पुरस्कार, आज़मगढ़ नगर निगम द्वारा नागरिक अभिनंदन सम्मान। भारतीय उच्चायोग द्वारा लक्ष्मीमल सिंघवी पुरस्कार।

शोध/अध्ययन – डॉ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पूजा प्रजापति द्वारा सांकल कहानी संग्रह पर एम. फ़िल.

सम्मेलनों में भागीदारीः दुबई, लंदन, बर्मिंघम, यमुना नगर, दिल्ली एवं मुंबई में साहित्यिक सम्मेलनों में भागीदारी। दिल्ली, भोपाल, मुंबई एवं लंदन में कहानी पाठ।

संपर्क: zakiiaz@gmail.com

दूरभाषः 00-44-7957353390