जमाना आज ई मनुष्यों का है यानी इन्टरनेट पर सक्रिय मनुष्यों का | लोगों के पास मिलने का वक्त नहीं पर सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं | लोग पड़ोसियों तक को नहीं पहचानते, सामने से निकल जाएँ तो राम राम जय श्री कृष्णा तक नहीं बोलते, पर वाट्सएप पर रोज गुडमॉर्निंग होती है, वो आभासी फूलों के गुलदस्तों संग | फेसबुक और ट्विटर की पोस्ट से इनके मूड का पता लगता है | और ऊपर से पैसे कमाने और करियर में आगे बढ़ने का प्रेशर |
इस तरक्की का असर काम पर भी दिखने लगा है, आजकल मीटिंग भी घर बैठे हो जाती हैं यानी कांफ्रेंस काल | यदि हालत ऐसी ही रही तो आने वाले वक्त में लोग शादी के लिए वक्त भी नहीं निकालेंगे | जहाँ कुछ साल पहले तक शादियाँ 8 – 10 दिन की होती थीं, उसके बदले अब एक दिन में निपटने लगी हैं |
अब जब इस तरीके से टाइम कटिंग चल रही है तो शादी भी हो सकता है आने वाले समय में वेर्चुअल हो | पैसे कमाने की दौड़ में कोई लंदन तो कोई अमेरिका जा बसा है, ऐसे में ना तो किसी के पास शादी करने के लिए वक्त है ना शादी अटेंड करने के लिए वक्त है |
अब लड़के को छुट्टी नहीं मिल रही, लड़की भी वर्किंग है तो छुट्टियों का प्रॉब्लम तो होगी ही | इसलिए आने वाले समय में शादियां भी ऑनलाइन ही होंगी | लड़का लंदन में बैठा है, लड़की अमेरिका में बैठी है, मां-बाप दिल्ली में बैठे हैं, पंडित जी बनारस में और ऑनलाइन शादी हो गई |
रिश्तेदार भी लाइव टीवी की तरह से शादी को ऑनलाइन देखेंगे | रिश्तेदारों के पास भी तो वक्त नहीं है ना | लड़की वाले बारातियों को डाइन आउट कूपन दे देंगे डिनर करने के लिए | रिश्तेदार लड़के लड़कियों के लिए गिफ्ट वाउचर दे देंगे फ्लिप्कार्ट या अमेजन आदि के या फिर अकाउंट में ऑनलाइन पैसे भी जमा करा सकते हैं|


बेहतरीन चुटकी