28 वर्षीय पोस्ट ग्रेजूएट, हाईट 6 फीट, हैण्डसम, गृहकार्य दक्ष, किसी तरह के नशे की कोई आदत नहीं, सीधे सादे, स्वभाव से शरीफ लड़के हेतु डाक्टर, इंजिनियर या सी ए टाइप डिग्रीधारी अच्छी नौकरी वाली कन्या चाहिए जो लड़के के खर्चे उठा सके… खुद का मकान और गाड़ी अनिवार्य है ..लड़के को ड्राइविंग आती है | लड़की ऐसी हो जो लडके की कमाई में कोई इंटरेस्ट ना ले ..उसकी शोपिंग पर सवाल ना उठाये ..उसे फिल्म दिखाने घुमाने ,डिनर करवाने ले जाए ..हर छुट्टियों में देश विदेश की सैर करवाए |
घर के हर काम में माहिर हमारा लड़का घर परिवार और बच्चों की देखभाल अच्छे से करेगा शिकायत का कोई मौका नहीं देगा | इन्डियन, चाइनीज, मुगलाई हर तरह का भोजन बनाने के अलावा केक पेस्ट्री भी अच्छे से बना सकता है |
आने वाले समय में इस तरह के वैवाहिक विज्ञापन देखने को मिलेंगे…!
लड़के भी कब तक घर की जिम्मेदारियां अपने नाजुक कंधों पर उठाते रहेंगे ? उन्हें भी मौका मिलना चाहिए घर पर बैठ कर मनपसंद सीरियल देखने का ..उनके कान भी सुनना चाहते हैं कि कोई उनसे कहे दिनभर घर पर पड़े पड़े करते क्या हो ? उनका भी सपना हो सकता है कि बिंदास शोपिंग करें ..दोस्तों के संग घूमें ..थकी हुई पत्नी जब घर आये तो उसके लिए चाय बनाएं ..उसकी पसंद का खाना बनाएं ..बच्चों को होम वर्क कराएँ ..दोपहर में अच्छी नींद लें ..काम वाले के संग गॉसिप करें…

