Monday, May 20, 2024
होमग़ज़ल एवं गीतनंदिनी हर्ष का गीत : कितने दिन और कितनी रातें

नंदिनी हर्ष का गीत : कितने दिन और कितनी रातें

कितने दिन और कितनी रातें जाग जागकर बीत रहे
हाँ हमने इनकी खातिर ही दोहे,मुक्तक,गीत कहे…!
🌺लोगों को लगता है लेकिन लिखना यह आसान नहीं
मोल-भाव कर घर ले आयें, यह कोई सामान नहीं
अनुभव के सागर में गहरे गोते खाने पड़ते हैं
पल में हँसना, पल में रोना,भाव जगाने पड़ते हैं
हार हार कर इक-इक लम्हा, इक-इक दिन को जीत रहे
हाँ हमने इनकी खातिर ही दोहे,मुक्तक,गीत कहे….
कितने दिन और कितनी रातें…..
🌺मैंने अपने इन गीतों में सब एहसास निचोड़े हैं
जितने जितने भाव उमड़ते,उतने  लगते थोड़े हैं
जाने कितनी बार अश्रु का , बांध भी मैंने तोड़ा है
सिमटी-बिखरी सी यादों को इक धागे से जोड़ा है
कभी दर्द  ने तपन बढ़ाई, कभी-कभी सब शीत रहे
हाँ हमने इनकी खातिर ही दोहे,मुक्तक,गीत कहे….
कितने दिन और कितनी रातें….
🌺युगों युगों तक दोहे,मुक्तक जग से प्रीत निभाएंगे
हम माटी में मिल जायें पर लोग इन्हें दोहराएंगे
जब-जब नफ़रत फैलेगी मैं प्रेम भरा संदेश लिखूँ
धरती,अम्बर,सागर,पर्वत,सबसे पहले देश लिखूँ
अंतिम बेला भी जीवन में, मातृभूमि से प्रीत रहे
हाँ हमने इनकी खातिर ही दोहे,मुक्तक,गीत कहे…
कितने दिन और कितनी रातें…..!!
नंदिनी श्रीवास्तव
नंदिनी श्रीवास्तव
संपर्क - nandiniharsh563@gmail. com
RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

  1. बहुत अच्छा, शुभकामनाएँ– भोलानाथ कुशवाहा, बाँकेलाल टंडन की गली, वासलीगंज, मिर्जापुर-231001(उ.प्र.)
    मो- 91-9335466414 ,
    91-9453764968
    E Mail- bnkmzpup@gmail.com

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest

Latest