हमारे देश के लोगों में भक्ति भाव लबालब भरा है ,अब चाहे देशभक्ति ,भगवान की भक्ति या कोई और भक्ति ये बात और है कि वे अपने भावों को दुबका कर रखते हैं मौका मिलते ही भक्ति का झरना बहने लगता है । जिस तरह देश भक्ति दिखाने के लिए स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे दिन हैं, इन दिनों अचानक से हर तरफ देशभक्त दिखने लगते हैं ,ललबत्ती पर भी झंडे बिकने लगते हैं , हर तरफ देशभक्ति के गाने सुनाई देने लगते हैं ,लोगों की शर्ट पर झंडे वाले बैच दिखने लगते हैं , लोगों के कपड़े से लेकर चेहरे तक पर तिरंगा दिखने लगता है वैसे ही नवरात्र आते ही देवी माँ की भक्ति की गंगा जमुना बह निकलती है।

