Saturday, May 9, 2026
होमकहानीडॉ. शबाना हबीब की कविता - पथ के साथी

डॉ. शबाना हबीब की कविता – पथ के साथी

यादों में खो जाती हूं
सांसो में भर लेती हूँ
याद भरी महफिल में
यूं ही तड़प रही हूं मैं
अनजाने राहों में ।
झिलमिलाती दुनिया
हिल हिलाती लहरें
धड़कन कह रही है मुझसे
क्या हो गई है तुमको ।
न पलकें बंद करती हूँ
न आंखें मूंद लेती हूँ
कह न पाई अंदर की बातें
अनहोनी दुनिया की बातें ।
हार न पाऊंगी मैं
जीतेगी एक न एक दिन
सभी इस पथ के साथी है
मैं भी और तुम भी
डॉ. शबाना हबीब
डॉ. शबाना हबीब
सहायक प्राध्यापक, हिंदी, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ वीमेन, त्रिवेंद्रम, केरल. संपर्क - [email protected]
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest