लंदन में महके राजस्थान के रंग…
जीमण में आये हुए मेहमान डॉ ॰ मनीष जी और डॉ ॰ अर्चना जी ने भी अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए बताया कि वो 20 साल से यहाँ रह रहे हैं , पर पहली बार वो इस तरह के ठेठ राजस्थानी कार्यक्रम का हिस्सा बने है। अब तो उन्हें हर साल इस तरह के कार्यक्रम का उन्हें इंतज़ार रहेगा वहीं बेरिस्टर ज्योति स्वामी तथा प्रियंका जी नें भी बताया कि उन्हें अपने फ्रेंड्स से इस कार्यक्रम की जानकारी मिली तो वो भी आने से खुद रोक न सकी। वो भी अपनी संस्कृति अपनी मातृभाषा को सुनकर देखकर बेहद खुश हैं ।
साथ उनकी बेटी ने भी “तेरी लाडकी मै” गाना गा कर सबको भाव विभोर कर दिया।
इस जीमण में पूरे यूके से लगभग १००० लोगो ने हिस्सा लिया। जिसमे से लोग UK की विभिन्न शहरो से जैसे कि ग्लासगो, एडिनबरा, लीवरपुल, लीड्स, मिल्टन कीज, बरमिंगम, कॉलचेस्टर आदि कई दूरी वाली जगह से भी लोग इपनों से मिलने कार्यक्रम का हिस्सा बनने आये थे।
इंदु बैराठ