हंसराज कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
संगोष्ठी के अगले सत्र में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य एवं मीडिया विशेषज्ञ प्रो. अरुण कुमार भगत ने ‘स्वाधीन भारत
राष्ट्रवादी विचारक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संगीत कुमार रागी ने कहा कि
इसी सत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सदस्य एवं शिक्षाविद प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि यह वह समय है जब हमें अपनी अस्मिता को भाषाई अस्मिता से जोड़कर देखना होगा, आजादी की जगह स्वाधीनता जैसे शब्द कहीं अधिक श्रेयस्कर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आज जिस रास्ते पर चल रहा है वह आश्वस्त करने वाला है। उन्होंने युवाओं से अपने दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत का भविष्य, 2047 के भारत का स्वरुप काफी हद तक आपकी सक्रियता और सोच पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूँ कि 2047 का भारत अपने विश्व गुरु की
RELATED ARTICLES

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय एवं हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘आजादी के 75 साल, सुशासन का स्वप्न और 2047 का भारत’ विषय पर 25-26 दिसंबर को आयोजित होने वाली उक्त संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में प्रो. रमा, डॉ. अनिर्बान गांगुली एवं प्रो. रजनी अब्बी ने अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित वक्ताओं का स्वागत करते हुए हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा ने हंसराज कॉलेज की गौरवमयी परंपरा और राष्ट्र-निर्माण में यहाँ के पूर्व विद्यार्थियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करने का आह्वान किया। साथ ही वर्तमान शासन और नेतृत्व के साहसिक, दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी कदमों की सराहना की। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी ने कहा कि भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां सुशासन की विशिष्ट परंपरा रही है। इन 75 वर्षों में कुछ चूक अवश्य हुई है लेकिन हमारी उपलब्धियां गर्व करने लायक हैं। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. विजय कुमार मिश्र ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नृत्य गोपाल शर्मा ने किया।
में सुशासन के आयाम’ विषय पर सुशासन अपना वक्तव्य देते हुए सुशासन के लिए आवश्यक शर्तों से सम्बंधित अनेक बिन्दुओं को सामने रखा। इसके बाद के सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आर्थिक विशेषज्ञ श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने भारत की आर्थिक प्रगति के लिए वर्तमान सरकार और संस्थाओं के द्वारा उठाए जा रहे कदमों, नई योजनाओं, उसकी दूरदर्शिता आदि के सम्बन्ध में विस्तार से अपनी बातें रखीं।
भारत ज्ञान में रत रहने वाला देश है, निरंतर अन्वेषण और अनुसंधान ही इसका स्वभाव रहा है, भारत की परंपरा सर्वे भवन्तु सुखिनः के सिद्धांत पर आधारित रही है। यहाँ प्रकृति और संस्कृति की विशिष्ट स्वरुप और स्थान रहा है। वर्तमान समय में भारत के स्वर्णिम भविष्य की जो आधारशिला रखी जा रही है वह अपने आप में नेतृत्व की दूरदर्शिता का द्योतक है।
छवि के अनुरूप होगा और पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करने वाला भारत होगा। इसके साथ अनेक गणमान्य विशेषज्ञ वक्ताओं ने संबंधित विषय पर अपने वक्तव्य दिए, अनेक शोध आलेख भी प्रस्तुत किए गए।
यह विचार संगोष्ठी थी या वर्तमान सरकार की वाह वाही का सभा ?