शनिवार तारीख 02-12-2023, को, देश की अति प्रतिष्ठित संस्था, ‘विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम‘ का 5वां वार्षिक उत्सव, मुंबई के केशव गोरे हाल में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में मुंबई के अलावा, देश के कौने-कौने से वरिष्ठ साहित्यकार पधारे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, मुंबई के जाने-माने, कवि, शायर, लेखक, गीतकार श्री देवमणि पांडे जी ने की । मुख्य अतिथि थे, श्री सी एल राव । विशिष्ट अतिथियों में थे, डॉ रमेश यादव और सुश्री डॉ प्रमिला शर्मा । विशेष उपस्थिति सुश्री लता तेजेश्वर जी की रही, जो इस संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । गरिमामय उपस्थिति थी, श्री कोटापल्ली तेजेश्वर जी की, जो इस संस्था के संस्थापक हैं।


