होम लेखक द्वारा पोस्ट डॉ आरती लोकेश

डॉ आरती लोकेश

1 पोस्ट 0 टिप्पणी
डॉ. आरती ‘लोकेश' दो दशकों से दुबई में निवास करती हैं। तीन दशकों से शिक्षण कार्य करते हुए यू.ए.ई. विद्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अध्यक्ष हैं। अंग्रेज़ी-हिन्दी दोनों विषयों में स्नातकोत्तर होने के साथ ही हिन्दी में गोल्ड मैडलिस्ट हैं। रघुवीर सहाय के साहित्य पर शोध किया है। इनके 4 उपन्यास, 3 कविता-संग्रह, 2 कहानी-संग्रह, 1 यात्रा-संस्मरण, 1 शोध ग्रंथ, 1 कथेतर गद्य, 3 संपादित पुस्तकें मिलाकर 15 पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनके साहित्य पर पंजाब, हरियाणा के अतिरिक्त विदेश के विश्वविद्यालय में विद्यार्थी शोध कर रहे हैं। इन्हें ‘महाकवि प्रो॰ हरिशंकर आदेश साहित्य सम्मान’, ‘रंग राची सम्मान’, 'शब्द शिल्पी भूषण सम्मान', 'प्रज्ञा सम्मान', ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान’ तथा ‘प्रवासी भारतीय समरस श्री साहित्य सम्मान’ से नवाज़ा गया है। संपर्क - Mobile: +971504270752 Email: arti.goel@hotmail.com